Thursday, 9 July 2020

84:-नाम कमाया।

हजारों खर्च कर वह बदनाम हो गए
बिन कुछ किये वह गुमनाम हो गए
हम तो सच के मार्ग पर चलते  रहे
और देखों आज हम महान हो गए।

नाम दिखाया नही नाम कमाया जाता हैं
यह कभी नही किसी से छुपाया जाता है
आज नही तो कल नाम तो हो ही जाएगा
बस नाम कमाने का वजह बताया जाता हैं

नाम लिखकर मत बताओ मिट जाएगा
गलत नाम जो कमाया वह पीट जाएगा
ऐसा करो की दिलों पर  नाम हो तुम्हारा
तभी तुम्हारा नाम विश्व में हिट हो जाएगा

सरल रास्ते पर चल न नाम कमाना
पैरों को घिस कर  तुम आगे जाना
अक्सर कागज़ के नाम मिट जाते हैं
पत्थरो पर नाम आजीवन टिक जाते हैं

पैसे से कभी नही किसी का नाम होता
अक्सर पैसों से ही इंसान बदनाम होता
सफल पुरुष बन कर ही तुम नाम कमाना
कलामजी जैसे बन कर तुम जीवन बिताना

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

146:-हाइकु।c

श्रावण मास रिमझिम बारिश मनमोहक। कोयल कुक रंग बिरंगे खेत आया सावन। गरजे मेघ कड़कती बिजली चले पवन। कजरी गाये रोपे धान के खेत मन को भाये। चले बह...