Sunday, 12 July 2020

146:-हाइकु।c

श्रावण मास
रिमझिम बारिश
मनमोहक।

कोयल कुक
रंग बिरंगे खेत
आया सावन।

गरजे मेघ
कड़कती बिजली
चले पवन।

कजरी गाये
रोपे धान के खेत
मन को भाये।

चले बहार
रिमझिम फुहार
मिले ठंडक।

सजनी ओढ़े
हरी भरी चुनरी
खोजे साजन।

सुखी धरती
हुई जल से धन्य
आये सुगंध।

सावन माह
भोलेनाथ की पूजा
चढ़ाओ जल।

श्रावण बेला
रिमझिम फुहार
मेघ मल्हार।

साजन देख
सजनी इठलाई
खूब रिझाई।

भोले की भक्ति
राखी का है त्योहार
आया सावन।

पपीहा बोले
कहाँ हो रे साजन
आओ आँगन।

पुतरी पीटे
सखिया झूले झूला
गगन नीला।

हुआ सपना
कागज़ वाली नाव
फिर बनाओ।

दिखे नभ में
काले घने बादल
फिर उजाला।
 
हे भोलेनाथ
तुमसे है ये भक्ति
दो हमें शक्ति।

दुल्हन सजे
छनके पैजनिया
ओढ़े चुनरी।

अविनाश सिंह
8010017450

Saturday, 11 July 2020

145:-पंक्ति।

रंगोली सा परिवार बनें सिंचित हो रंगों से
खिलते रहे सभी  के चेहरे इन्हीं उमंगों से
खुशियों ने डाला है ऐसा अबीर का ये रंग
उमड़ उठा  हैं  सभी जन  के मन में उमंग

अविनाश सिंह
801017450

144:-झूठ का घड़ा।

झूठ का घड़ा 
फूटेगा एक दिन
बस अब दिन को गिन।

जैसे होंगे कर्म
वैसे भरेगा घड़ा।

यदि कर्म रहे ठीक
तो निकलेगा सोना।

यदि कर्म रहे गलत
तो सब कुछ है खोना।

जैसे टूटेगा घड़ा
मन होगा दुख से भरा

इस लिए कर अच्छे कर्म
मिलेगा सुख हर दम।

अविनाश सिंह
8010017450

143:-हे ईश्वर।

हे ईश्वर
गिरा कर तू मुझे उठा दे
स्वपन से तू मुझे जगा दे
देकर मुझे दुर्गा की शक्ति
मुझे तू शक्तिशाली बना दे

हे ईश्वर
ये अबला नारी शब्द हटा दे
सबला  नारी तू मुझे बना दे
जो डराये या  धमकाये मुझे
उसे नर्क की तू राह दिखा दे

हे ईश्वर
अंधेरों में तू उजाला करा दे
जख्म पर मेरे मरहम लगा दे
इतनी शक्ति दे हमें ईश्वर दाता
मन मेरा शीतल जल से भर दे

अविनाश सिंह
8010017450

142:-पंक्ति।

मेरे सर पर मेरे माँ का हाथ है
फिर तो डरने की क्या बात है
अब कोई नही मुझे मलाल है
माँ का  होना  ही  बेमिसाल है

अविनाश सिंह
8010017450

141:-पंक्ति।

तुकबंदी से मैं करूँ कमाल
तभी  कहते मुझे  बेमिसाल

बिन पैसे के की हुई हर दोस्ती
हर रिश्तों में से बेमिसाल होती

यह खवाइस सालो साल रखना
खुद को सबसे बेमिसाल रखना

आग के जलने से ही मशाल बनता
अपने कर्मों से ही बेमिसाल बनता।

जिंदगी से न कोई डर न ही सवाल है
हर कदम हर जवाब मेरे  बेमिसाल है

शायर नही जो हर दिन हर  साल लिखूं
पर ये सत्य है जो लिखूं बेमिसाल लिखूं।

अविनाश सिंह
8010017450

140:-पंक्ति।

कुछ लिख के तुम बनो महान 
मत करो खुद से ही  गुणगान
हर कोई पूछेगा तुमसे सवाल
अच्छा लिख के बनो बेमिसाल

अविनाश सिंह
8010017450

139:-पंक्ति।

बेखौफ चल मुसाफ़िर  बिन किए परवाह
रोटी की तलाश में आया है  शहर की राह
भूखे प्यासे ही जा रहा है शहर से गाँव को
पीके पसीने का घुट पार कर रहा नॉव को

अविनाश सिंह
8010017450

138:-पंक्ति।

जलती धरती,मन मेरा
करता है यह प्रतिशोध
जाने कैसे वो सह लेती
सम्पूर्ण पृथ्वी का बोझ।

अभिव्यक्ति से घबराना कैसा
देना है  जवाब जैसे  को तैसा
बनना है तुम्हे भी प्रकृति जैसा
खुले मन के अभिव्यक्ति जैसा

अविनाश सिंह
8010017450

137:-अभिव्यक्ति।

अभिव्यक्ति से मत घबराओ
मन में न कोई बात  छुपाओ
खुल कर तुम बोलना  सीखो
साथ जमाने के चलना सिखो
तभी होगा नभ में नाम तुम्हरा
बनेगा अलग पहचान तुम्हारा

अभिव्यक्ति  से घबराना  क्यों
लिख या बोल के बताओ तुम
भले कोई सुने या न सुने तुम्हें
मन को  बस साफ रखना तुम
न कभी कोई बात छुपाना तुम

अभिव्यक्ति से  क्यों  घबराओ
मन में जो भी आये कह जाओ
तभी तो असली पहचान बनेगी
सच्चे होने की ये निशान बनेगी।

अविनाश सिंह
8010017450

136:-पंक्ति।

हे भगवान  ऐसी शांति देना हमको
धन कमाने की क्रांति न देना हमको
जितना भी मिला उसी में ख़ुशी देना
2से22बनाने की बुद्धि न देना हमको

अविनाश सिंह
8001017450

146:-हाइकु।c

श्रावण मास रिमझिम बारिश मनमोहक। कोयल कुक रंग बिरंगे खेत आया सावन। गरजे मेघ कड़कती बिजली चले पवन। कजरी गाये रोपे धान के खेत मन को भाये। चले बह...