Wednesday, 8 July 2020

22:-बनना चाहता हूं।

मैं इश्क़ में भी इंसान बनना चाहता हूं
करके कुछ अच्छे काम मैं महान बनाना चाहता हूं।

हांं मैं कुछ नेक काम करना चाहता हूं,
औरो को नही मैं खुद को बदलना चाहता हूं।

ना धन की चाहत है न दौलत की चाहत है,
पाकर इन्हें मैं गरीबोंं के बस नाम करना चाहता हूं।

माँ के बुढ़ापे का मैं सहारा बनाना चाहता हूं,
तो पिता के जीवन का सहारा बनाना चाहता हूं।

ना नौकरी की आश है न महल की चाह है,
खुद को जल के भी औरों के लिए छाव बनाना चाहता हूं।

मैं बिन बेटोंं के माँ का बेटा बनाना चाहता हूं,
उनके चहरे पे हँसी का एक हिस्सा बनना चाहता हूं।

समाज मे फ़ैली कुरीतियों को दूर करना चाहता हूं,
तो अपनी कविता के माध्यम से यही संदेश देना चाहता हूं।

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

146:-हाइकु।c

श्रावण मास रिमझिम बारिश मनमोहक। कोयल कुक रंग बिरंगे खेत आया सावन। गरजे मेघ कड़कती बिजली चले पवन। कजरी गाये रोपे धान के खेत मन को भाये। चले बह...