Tuesday, 7 July 2020

13:-मेरा क्या होगा।

जो तू न होगी तो मेरा क्या होगा,
जिंदगी में बस अंधेरा ही होगा।,
न सुबह होगी न मेरा शाम होगा
जिंदगी का कोई न मुकाम होगा।

रास्ते होंगे पर उसपे चलना न होगा
अब मेरा कोई भी अपना न होगा,
जो तू न होगी तो मेरा क्या होगा,
जिंदगी में बस अंधेरा ही होगा।,

बिन तेरे अब कोई वजूद न होगा,
सब बेकार होगा कुछ नया न होगा
जो तू न होगी तो मेरा क्या होगा,
जिंदगी में बस अंधेरा ही होगा।

बगिया में अब कोई फूल न होगा,
अब जिंदगी में बस शूल ही होगा,
जो तू न होगी तो मेरा क्या होगा,
जिंदगी में बस अंधेरा ही होगा।

आँखों मे बस अब आशु ही होगा,
हर वक़्त बस तेरा ही नाम होगा,
जो तू न होगी तो मेरा क्या होगा,
जिंदगी में बस अंधेरा ही होगा।

अविनाश सिंह
8010017450

No comments:

Post a Comment

146:-हाइकु।c

श्रावण मास रिमझिम बारिश मनमोहक। कोयल कुक रंग बिरंगे खेत आया सावन। गरजे मेघ कड़कती बिजली चले पवन। कजरी गाये रोपे धान के खेत मन को भाये। चले बह...